फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Fear spread after found the PIA balloon

राजोरी के दूर दराज के गांव में पीआईए लिखा हुआ बैलून मिलने से सनसनी

विज्ञापन
Fear spread after found the PIA balloon
Fear spread after found the PIA balloon
राजोरी। जिले के दूरदराज तरयाठ गांव में मंगलवार को पीआईए लिखा हुआ गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव में शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने खेत में पड़ा एक बड़ा सा गुब्बारा देखा, जिस पर पीआईए लिखा हुआ था। लोगों ने तत्काल सेना व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चला है कि गुब्बारा वहां कैसे पहुंचा? गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि घबराए नहीं। यदि भविष्य में कोई भी ऐसी वस्तु कहीं मिले, तो तत्काल पुलिस और सेना को सूचित करें। सेना और पुलिस पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चला रही है, ताकि लोगों में विश्वास बना रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिले के दूरदराज इलाकों में संदिग्ध लोगों के घूमने के समाचार भी मिल रहे हैं। जिसके बाद सेना व पुलिस तलाशी तो लेती है, लेकिन उनके हाथ अभी तक कोई सफलता नहीं लगी है। इसके चलते लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed