{"_id":"621bc94e6693e54c1e58bba6","slug":"exam-rajouri-news-jmu254719725","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 केंद्रों पर होगी एकाउंट्स असिस्टेंट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 केंद्रों पर होगी एकाउंट्स असिस्टेंट की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। जिला विकास आयुक्त विकास कुंडल ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से 6 मार्च को आयोजित होने वाली एकाउंट्स असिस्टेंट के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त सचिन देव सिंह ने बैठक में बताया कि परीक्षा 6 मार्च को जिले भर के 29 परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह निर्णय लिया गया कि पर्याप्त संख्या में अधीक्षकों, उप अधीक्षकों के अलावा 24 छात्रों के लिए एक निरीक्षक की आवश्यकता के अनुसार निरीक्षक भी लगाए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रखने के निर्देश हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर केवल दो पेन और हॉल टिकट ले जाने की अनुमति होगी।