{"_id":"6261b7c4a83c064d5366d9a6","slug":"event-rajouri-news-jmu258257962","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को योजनाएं व कानूनी अधिकार बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को योजनाएं व कानूनी अधिकार बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। जिला महिला अधिकारिता केंद्र (डीएचईडब्ल्यू), महिला शक्ति केंद्र (एमएसके) की ओर से पंचायत संगपुर ब्लॉक डूंगी में महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर किया गया। महिला कल्याण अधिकारी डॉ. अनुम मिर्जा की अध्यक्षता में एमएसके टीम ने क्षेत्र की महिलाओं से बातचीत की और उन्हें देश के कानून के तहत कानूनी अधिकारों व योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
महिला सशक्तीकरण और महिला अधिकारों का प्रचार हाल के वर्षों में वैश्विक आंदोलन के एक प्रमुख हिस्से के रूप में उभरा है, लेकिन बहुत प्रगति के बावजूद, महिलाओं और लड़कियों को भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर डॉ. अनुम मिर्जा ने कहा कि इस परिदृश्य में महिलाओं के बीच बहुत जरूरी जानकारी प्रसारित करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने महिला केंद्रित योजनाओं के साथ महिलाओं के लिए उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण कानूनी अधिकारों पर चर्चा की और प्रतिभागियों को अपनी लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके। डॉ. अनुम मिर्जा ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं और शीघ्र न्याय और निवारण का आश्वासन दिया। डॉ. अनुम मिर्जा ने घरेलू हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सरपंच जगमोहन कौर व पंच भी शामिल हुए।