फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Even after four months, the mystery of Baddal remains

Jammu Kashmir: चार माह बाद भी बड्डाल का रहस्य बरकरार, 17 मौतें आज भी पूछ रही हैं सवाल; आखिर कौन जिम्मेदार

Tue, 15 Apr 2025 03:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 15 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

राजोरी के बड्डाल गांव में 17 रहस्यमयी मौतों के चार महीने बाद भी जांच एजेंसियां किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी हैं, जबकि सभी मृतकों के नमूनों में जहरीले कीटनाशक की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
Even after four months, the mystery of Baddal remains
बड्डाल गांव

विस्तार

राजोरी के बड्डाल गांव में 17 रहस्यमयी मौतों का राज बरकरार है। पिछले चार माह से अधिक समय (125 दिन) बीत जाने के बाद भी देशभर की जांच एजेंसियां अभी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई हैं। बड्डाल में वर्तमान में हालात सामान्य हैं, लेकिन अपनों को खोने का दर्द भी दिल में है। इन मासूमों को किसने जहर दिया, कहां से लाया गया, ऐसे कई सवाल जवाब मांग रहे हैं। बड्डाल सहित पूरे प्रदेश के लोग इन संदिग्ध मौतों के रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने जानकारी दी थी कि देशभर की प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में बड्डाल से भेजे गए सैकड़ों नमूनों में अलग अलग कीटनाशक मिले थे। लेकिन सीएफएसएल, चंडीगढ़ में सभी 17 मृतकों के विसरा नमूनों में क्लोरफेनेपायर (कीटनाशक) पाया गया था, जिससे साफ था कि सभी की मौत जहरीले कीटनाशक से हुई है।
विज्ञापन


विधानसभा में इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गई थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने तर्क दिया था कि अभी कुछ रिपोर्ट आना बाकी है और सही दिशा में जांच चल रही है। मगर चार माह बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाने से मायूसी है। घटनाक्रम से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed