फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

बीजीएसबीयू ने मेधावी छात्राओं के लिए फीस माफी की घोषणा की

विज्ञापन
education
प्रो.अकबर मसूद। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। उच्च शिक्षा में छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने सभी पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर शीर्ष दो रैंक धारक छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। यह छूट आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू होगी।
विज्ञापन

उपकुलपति की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रोफेसर अकबर ने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देना हमारी शिक्षा नीति की आधारशिला रही है। मेधावी छात्राओं को मान्यता और समर्थन देने की आवश्यकता को देखते हुए और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और मजबूत करने की दृष्टि से, बीजीएसबीयू ने शीर्ष दो रैंक धारक छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क की 50 प्रतिशत छूट को लागू करने का निर्णय लिया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट सूची मे यह लागू रहेगा। उपकुलपति ने कहा कि यह पहल हमारी युवा महिलाओं को उत्कृष्टता के उच्च स्तर की ओर प्रयास करने और खुद को और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रोफेसर अकबर ने इसे भारत सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मिशन की राष्ट्रीय आकांक्षा की दिशा में बीजीएसबीयू द्वारा लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed