फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   drug pedler wanted

राजौरी: दो कुख्यात फरार ड्रग्स तस्कर वांटेड घोषित

विज्ञापन
drug pedler wanted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। नशीली दवाओं का धंधा करने वाले कुख्यात तस्करों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो फरार कुख्यात तस्करों को वांटेड करारा दिया है। दोनों के फोटो जारी कर उनकी जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है।
एक राजोरी और एक पुंछ के मेंढर निवासी तस्करों के बारे में डीआईजी राजोेरी-पुंछ रेंज डॉ. हसीब मुग़ल ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर नंबर 40/2023 में तीन कुख्यात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दो तस्कर फरार हो गए थे। डीआईजी के अनुसार राजोरी निवासी कफील काजी और पुंछ के मेंढर निवासी हसीब खान कुछ समय से फरार हैं, दोनों को वांटेड करार देकर उनकी जानकारी देने वाले कोे उचित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि राजोरी और पुंछ सीमावर्ती जिलों में ड्रग माफिया पर अंकुश लगाने के मकसद से विशेष मुहिम छेड़ी गई, जिसके चलते एक साल में राजोेरी और पुंछ में 82 एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से 35 राजोेरी में और 47 एफआईआर पुंछ में दर्ज की गई है। दोनों एफआईआर में दोनों जिलों में 97 तस्करोें के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा राजोरी-पुंछ जिलों में छोटे-छोटे पैमाने पर नशा करने वाले या नशे का धंधा करने वाले करीब 375 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें से 155 पुंछ में और 220 राजोरी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि कुख्यात तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजोरी में 4 तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस पीएसए लगाया गया है, जबकि पुुंछ में तीन कुख्यात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस पीएसए लगाया गया है, उनको एक साल के लिए जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed