{"_id":"60f9bf9e8ebc3e79bb473e2b","slug":"drink-and-drive-rajouri-news-jmu2400081167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में गाड़ी चलाने के दुष्प्रभावों से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में गाड़ी चलाने के दुष्प्रभावों से किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। सरकारी डिग्री कॉलेज ने वीरवार को ऐसा मत करो... ड्रग्स, शराब और ड्राइविंग विषय पर एक इंटर कॉलेज ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार शर्मा के संरक्षण में यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हुआ। नारा लेखन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे में गाड़ी चलाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। सभी नारे बहुत प्रभावशाली थे, जो वाहन चलाते समय नशे और शराब के दुष्परिणामों का संदेश देते थे।
कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब और एंटी ड्रग्स एंड रिहैबिलिटेशन सेल के संयोजक प्रो. रजत भारद्वाज ने किया।