राजोरी। बुद्धल ब्लॉक के ग्राम पंचायत केवल लोअर में लोगों के घर-घर जाकर निवास प्रमाणपत्र जारी करने के लिए राजस्व शिविर लगाया गया। ग्राम पंचायत केवल लोअर के लोगों को क्षेत्र के लंबरदार और चौकीदारों और पटवारियों के माध्यम से क्षेत्र की जनता को अग्रिम जानकारी दी गई।
शिविर में बड़ी संख्या में पंचायत हलका केवल अपर, केवल लोअर और उक्त गांवों के आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। शिविर में आवेदकों को 110 अधिवास प्रमाणपत्र, 17 चरित्र प्रमाणपत्र, 22 आय प्रमाणपत्र और अन्य भूमि दस्तावेज जारी किए गए। शिविर नायब तहसीलदार अफजल अहमद मन्हास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें सरपंच मोहम्मद फारूक इंकलाबी, पंचायत सचिव शहीद मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता लियाकत चौधरी, मोहम्मद इकबाल, मास्टर यूसुफ, ठाकुर रणजीत सिंह, कार्यालय पटवारी मंजूर अली सहित न्याबत बुद्धल के अधिकारी उपस्थित रहे।