फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Demand for impartial investigation into woman's death

Rajouri News: महिला की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 26 Feb 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 26 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for impartial investigation into woman's death
शिष्टमंडल ने डीसी से मुलाकात, प्राइवेट क्लिनिकोें पर नकेल कसने की लगाई गुहार
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी


राजोरी। पूर्व मंत्री एवं भाजपानेता चौधरी जुल्फकार अली की अध्यक्षता मे मंगलवार को स्वाड़ी क्षेत्र के लोगों का शिष्टमंडल डीसी अभिषेक शर्मा सीवरकर से मिला। इस दौरान स्वाड़ी निवासी गर्भवती महिला की मौत मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
पूर्व मंत्री ने डीसी से मुलाक़ात के दौरान स्वाड़ी निवासी गर्भवती महिला किरणा देवी की डॉक्टरोे की कथित लापरवाही से मौत के मामले मे निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने डीसी को बताया कि तीन दिन तक महिला जीएमसी में तड़पती रही। तीन दिन बाद डॉक्टरोे की लापरवाही से उसकी जान चली गई। नवजात की भी मौत हो गई। पूर्व मंत्री ने इसे दोहरा हत्याकांड करारा देते हुए कहा कि हमें न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कड़ी सज़ा दी जाए। पूर्व मंत्री ने सोमवार को एक डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर के लिखे इंजेक्शन लगाने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला भी उठाया। कहा कि जिला मुख्यालय पर ऐसी क्लिनिक की जांच ज़रूरी है। लोगों की जान चली जाती है, वहीं कोई कार्रवाई नहीं की जाती। डीसी ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच विशेष कमेटी कर रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed