फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   DC has installed the towing wire on the thorn

डीसी ने रस्से पर कंटीली तार लगवा दी

Thu, 16 Oct 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 16 Oct 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
DC has installed the towing wire on the thorn

शहर के कल्लर क्षेत्र में फुटब्रिज के बाढ़ में बहने के बाद स्कूलों और कालेजों में पढ़ाई कर रहे छात्र अपनी जान हथेली पर रख कर लोहे के रस्से से नदी पार कर स्कूल व कालेज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला में यह खबर छपने के बाद डीसी राजोरी ने बुधवार को रस्से पर कंटीली तार लगवा दिया। बावजूद इसके नदी के पार अंदरोला गांव की छात्राएं रस्से से लटक कर स्कूल जाती देखी गईं। छात्रों का कहना है कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन


चिंगस के हायर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा शाहीन अख्तर ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि पिछले करीब डेढ़ माह से क्षेत्र के विद्यार्थी ऐसे ही जान हथेली पर रख कर स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रस्से से यदि नदी पार न करें तो नदी के बीच से गुजरने पर वर्दी गीली और खराब हो जाती है। मजबूर होकर हमें रस्से से लटक कर ही नदी पार करनी पड़ रही है। शाहीन की मानें तो क्षेत्र की करीब दर्जनभर छात्राओं ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है। जो छात्राएं रस्से से लटक कर नदी पार नहीं कर पाती उनके पास स्कूल छोड़ने के सिवाय और कोई विकल्प ही नहीं है।

11वीं कक्षा की छात्रा मकसूद बेगम ने बताया कि उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए करीब दो घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। यदि वह सुबह 7 बजे घर से निकले तो ही 10 बजे स्कूल पहुंच पाती है। रस्से के सहारे ही जान हथेली पर रख कर स्कूल पहुंचते हैं।

वहीं सरकारी पीजी कालेज के बीए पार्ट वन के छात्र एजाज अहमद ने बताया कि पिछले डेढ़ माह में वह केवल 15 या 20 दिन ही कालेज जा पाए हैं। डीसी द्वारा कंटीली तार लगा कर रस्से से नदी पार करने पर रोक लगाए जाने के खिलाफ कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यदि वह दूसरे रास्ते से कालेज जाएं तो तीन घंटे में मुश्किल से वह कालेज पहुंचेंगे। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।


दूसरे कालाकोट रूट पर वाहनों की कमी के चलते समय पर वाहन ही नहीं मिलते हैं और घटों इंतजार के बाद जब कालेज पहुंचो तो दो या तीन कक्षाएं खत्म हो चुकी होती हैं। विद्यार्थियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए   कहा कि यदि जल्द ही समस्या   के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह नेशनल हाईवे जाम कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed