फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

नवजात व माँ को सेना के जवानो ने कंधे पर उठा कर घर पहुँचाया

विज्ञापन
cultural
नवजात व माँ को सेना के जवानो ने कंधे पर उठा कर घर पहुँचाया - फोटो : RAJOURI
राजोरी। शहर के चिट्ठी बकरी क्षेत्र की एक महिला पर नवजात शिशु को सेना के जवानों ने करीब 2 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर घर पहुंचाया। उक्त निवासी महिला ने कुछ दिन पहले आपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया। शनिवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली और वो ख़ुशी-ख़ुशी घर रवाना हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला का घर सड़क से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित है। 2 किलोमीटर तक नवजात को उठा कर घर तक पैदल चल पाना महिला के संभव नहीं था। वहीं जब इस बात की खबर सेना की यूनिट तक पहुंची। तो सेना के जवान महिला व नवजात की मदद के लिए आगे आए और करीब 2 किलोमीटर तक महिला व उसके बच्चे को कंधे पर उठा कर घर तक ले गए। महिला के पति मोहम्मद खलील ने सेना के इस कार्य को लेकर आभार प्रकट करते हुए कहा कि पत्नी और नवजात को अकेले घर तक पैदल ले जाना उसके बस की बात नहीं थी। सेना के जवान उसकी पत्नी और शिशु के लिए भगवान बन कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed