फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

राजोरी जिले भर मे धूम धाम से मनाया गया होली पर्व भैरव नाथ की झांकी मे उमड़ी भीड़

विज्ञापन
cultural
राजोरी। भाईचारे और रंगों का पर्व होली राजोरी शहर के साथ-साथ सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। लोग दिन भर डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर बधाइयां दीं। साथ ही पकवानों का लुत्फ भी उठाया। वहीं होली पर लोगों ने घरों और मोहल्लों में होली खेली। उधर होली को लेकर जिले में निकाली जाने वाली बाबा भैरव नाथ की झांकी का सिलसिला शुक्रवार को होली पर्व पर समाप्त हो गया। होली र्प पर शुक्रवार सुबह जवाहर नगर में मुख्य शहर में भैरव नाथ की झांकी निकाली जाएगी। राजोरी शहर के नाबन मोहल्ला स्थित भैरव नाथ मंदिर और जवाहर नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद तहसील परिसर से झांकी निकाली गई। इसमें भैरव नाथ के साथ भारी संख्या में युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचा। शहर के मुख्य बाजार और जवाहर नगर का बाजार में भैरव नाथ के हाथों चिमटा खाने वालों की मानों होड़ लगी हुई थी। हर कोई चिमटा खाने के लिए बेताब नजर आ रहा था। वही दीन भर ढोल नागाड़ों की थाप पर नाचने के साथ ही शाम को भैरव झांकी वापिस मंदिरों में पहुंची जहां विशेष पूजा अर्चना के साथ झांकी संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए थे और हर और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर जिले के अन्य इलाकों मे भी होली का पावन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाने के समाचार मिले है।
विज्ञापन

---------
होली मिलन में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
राजोरी में आयोजित होली मिलन में जिले के पुलिस व सिविल प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और जमकर जनता के साथ होली खेली। उपायुक्त विकास कुंडल, एसएसपी मोहम्मद असलम, एएसपी विवेक शेखर, एसीआर रशीद कटारिया सहित अन्य पुलिस व सिविल अधिकारी भैरव झांकी में भी शामिल हुए और होली के रंग में रंग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरबनी में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाई गई। इसके के लिए लोग काफी दिनों से उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह से ही लोगों ने हाथों में रंग बिरंगे रंगों से भरे लिफाफों को उठाकर दोस्तों, रिश्तेदारों तथा संगे संबंधियों को रंग लगाकर होली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया।
वहीं होली पर मंदिरों में भी काफी लोगों ने साधु महात्माओं के साथ मनाया शिवकाशी आश्रम में पीठाधीश्वर राज गुरु स्वामी विश्वात्मानंद के साथ होली खेलकर पर्व मनाया। प्राचीन शिव मंदिर गंदेह में भी काफी लोगों ने महंत राम दास सेवक के साथ होली खेलकर पर्व मनाया। सुंदरबनी नगर तथा इसके साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने दिन भर होली का मजा लिया और रिश्तेदारों सगे संबंधियों तथा दोस्तों के घरों में होली का रंग एक दूसरे को लगाते रहे।
होली के रंग मे रंगा ठाकुरद्वारा
लंबेडी आश्रम व आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया त्योहार
नौशेरा। आसपास के क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवाओं, बच्चों की टोलियां पिचकारी व रंग लिए दोपहिया वाहनों पर सवार मौज मस्ती करते हुए दिखाई दिए। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी जी महाराज की देखरेख में राजा राम मंदिर ठाकुरद्वारा भी होली के रंग में रंगा दिखाई दिया। आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर होली उत्सव शुरू कराया गया।
मौनी महाराज ने होली की कथा सुनाई और प्रवचन कर संगत को गदगद किया। लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मोहम्मद तौसीफ एसडीपीओ, राजेश जसरोटिया थाना प्रभारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए लोगों ने होली का रंग एक दूसरे पर डाला। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।

वहीं श्रीश्री 1008 मुकंद चैतन्य बाल ब्रह्म महाराज की देखरेख में लंबेड़ी आश्रम में उमड़ी संगत ने होली का उत्सव मनाया। आचार्य पंडित चमन ने भगवान के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
2 भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed