फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

वन विभाग की ओर से हस्तशिल्प वस्तुओं को बनने के लिए प्रशक्षिण शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन
cultural
सुंदरबनी। वन विभाग की सुंदरबनी रेंज के अधीन आने वाले गांव बरेवी में शिविर लगाकर चीड़ की नीडल का उपयोग करके हस्तशिल्प वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। चीड़ की नीडल को उपयोग में लाने के लिए वन विभाग की ओर से सुंदरबनी रेंज के गांव बरेवी को पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक ग्राम वन समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

इसमें दस-दस महिलाओं के दो स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। इन समूहों की महिलाओं द्वारा चीड के नीडल का उपयोग किए गए जिन्हें संभागीय वन अधिकारी निलिमा शाह को भेंट की गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले चीड की नीडल को बेकार माना जाता रहा है। जंगल में पड़े रहने से आग लगने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि चीड के नीडल का उपयोग करके हस्पशिल्प वस्तुओं को बनाने से न सिर्फ इन्हें इस्तेमाल में लाया जा सकता है बल्कि इनसे तैयार हस्तशिल्प वस्तुओं को बाजार में बेचकर महिलाएं अपनी रोजी रोटी कमा सकती हैं। रेंज अधिकारी राकेश वर्मा ने कहा कि इन सहायता समूहों को हमारे मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद इन समूहों द्वारा चीड की नीडल से अलग-अलग वस्तुओं को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि अच्छे उत्पाद को गुणवत्ता के साथ बनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। ताकि बाजारों में इन उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed