फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

सर्व धर्म सभभाव समता पुस्तक का विमोचन किया गया

विज्ञापन
cultural
सर्व धर्म सभभाव समता पुस्तक का विमोचन किया गया - फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। गांव ठंडापानी में स्थित गुरुद्वारे में बुधवार को एक कार्यक्रम में बाजबाई निवासी लेखराज रैना की पुस्तक सर्वधर्म समभाव का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास परिषद के सदस्य राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को तैयार करके लेखक ने सराहनीय कार्य किया है। आज के समय में समाज में ऐसे संदेश देने की जरूरत है। वह इस कार्य को और आगे बढ़ाते रहे। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को सर्वधर्म समभाव का संदेश दें ताकि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन स्योट मास्टर बालकृष्ण शर्मा तथा ठंडापानी पंचायत के सरपंच कैप्टन प्रेम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुंदरबनी में तीन और कोरोना संक्रमित मिले
सुंदरबनी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही कोविड-19 टेस्टिंग के दौरान बुधवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। हालांकि बुधवार को मिले संक्रमितों में एक कालाकोट तथा दो चौकीचौरा अखनूर क्षेत्र के हैं। सुंदरबनी में आए होने के कारण उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता नहीं लगने के कारण क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed