फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural

नशा मुक्ति भारत विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
cultural
फोटो
विज्ञापन

नशा मुक्ति भारत विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सीमावर्ती गांव डुंगी स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में नशामुक्त भारत विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। कॉलेज में 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित ऑनलाइन इंटर कॉलेज निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेेेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मकसद नशाखोरी के बारे में छात्रों में जागरूकता बढ़ाना रहा। उन्हें इस लत से होने वाले नुकसान बारे जागरूक करना था।
कॉलेज के बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की काजल शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बीए तीसरे सेमेस्टर के पलक तारा और अलायबा मलिक ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की नेहा शर्मा द्वारा 28 छात्रों में से प्रथम स्थान हासिल किया गया, जबकि बीए तृतीय सेमेस्टर के रोहित शर्मा और पलक तारा ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा कार्यक्रम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शमीम अहमद आजाद की देखरेख में आयोजित किया गया। प्राचार्य ने कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए छात्रों की सराहना की। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. बिलाल अहमद बेग और डॉ. खालिद हुसैन द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed