{"_id":"5f21c6858ebc3e636e6ba9ff","slug":"cultural-rajouri-news-jmu215419522","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों में झलका प्रकृति से प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों में झलका प्रकृति से प्रेम
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाए पोस्टर।
राजोरी। नियंत्रण रेखा से स्टे डुंगी गांव स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन इंटर-कॉलेज निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वस्थ पर्यावरण के लिए हमारे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिन मनाया गया।
विभिन्न कॉलेजों और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 21 छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कंजर्व नेचर एंड कंजर्व फ्यूचर विषय पर आधारित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और पोस्टर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीडीसी बिश्नाह से अनमोल शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर जीडीसी डुंगी की नेहा शर्मा और न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा से तान्या चौधरी और जीडीसी नौशेरा से रजनी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन में जीडीसी नौशेरा से गगनदीप चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया, जीडीसी डुंगी की अंजलि देवी और पलक तारा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बिलाल अहमद लेक्चरर एनवायरोमेंटल साइंस के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में किया गया। वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद आजाद ने सभी छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।