{"_id":"67fc1e70dde577ac1902014d","slug":"cultural-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104384-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी दिवस पर शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी दिवस पर शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए किया हवन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी दिवस पर रविवार को राजोरी को पाकिस्तानी कबालियों से मुक्ति दिलाने वाले शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए बलिदान भवन राजोरी में हवन किया गया।
बलिदान भवन में आयोजित हवन कार्यक्रम में भारी संख्या में राजोरी वासियों ने भाग लिया और शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। यह हवन शहीदों को याद करने और उनके बलिदान को नमन करने का एक तरीका है। यह दिवस 1947 में कबायलियों की ओर से राजोेरी पर किए गए अत्याचारों की याद में मनाया जाता है। उस समय, कई महिलाओं ने अपनी बेटियों के साथ जहर खा लिया या कुओं में छलांग लगा दी ताकि वे कबायलियों से अपनी इज्जत बचा सकें।
इन घटनाओं की याद में बलिदान भवन का निर्माण किया गया था। इसका निर्माण 1969 में हुआ था। इसी भवन में हर साल राजोरी दिवस पर हवन कर शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है और दीये जलाकर आज़ादी का जश्न भी मनाया जाता है।