फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   cultural news

Rajouri News: नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी

विज्ञापन
cultural news
अलविदा जुमा की नमाज़ अदा करते राजोरी के लोग।
राजोरी। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर लोगों में शुक्रवार को खासा उत्साह रहा। उन्होंने जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

अल्लाह की इबादत कर नमाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के इंतजाम चौकस रहे। मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसकोे देखने एसएसपी गौरव सिवारकर और डीएम अभिषेक शर्मा ने जामा मस्जिद का दौरा किया और सुरक्षा का जायजा लिया। अलविदा जुमा की विशेष नमाज शुक्रवार को जामा मस्जिद में हुई। दोपहर एक बजे से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। नमाज से पहले मौलानाओं ने अपनी तकरीर में राजोरी व जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने नफरत को समाप्त करने और नेकी की राह पर चलने की सीख दी। कहा कि इंसानियत से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं। आपस में भाईचारे की भावना से ही मुल्क की जनता हर तरह से सुरक्षित रहेगी। इस मौके पर डीएसपी अश्वनी शर्मा समेत कई अधिकारी जामा मस्जिद के समीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed