फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Three drug traffickers were controlled by police

तीन नशा तस्करों को पुलिस ने किया काबू

Thu, 12 Jan 2017 12:28 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three drug traffickers were controlled by police
drugs

विज्ञापन
नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत राजोरी पुलिस ने तीन कुख्यात तस्करों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से नशीले कैप्सूल व चरस बरामद की गई है।

एसएसपी राजोरी सुलेमान चौधरी के अनुसार पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर मंगलवार और बुधवार की रात को शहर के गुज्जरमंडी क्षेत्र में विशेष नाका लगा रखा था।
विज्ञापन


एसएचओ चमन गोरका व डीएसपी हेडक्वार्टर हमीद चौधरी की अगुवाई में लगाए विशेष नाके के दौरान पुलिस ने तीन कुख्यात तस्करों को धर दबोचा। एसएसपी के अनुसार पकड़े गए कुख्यात तस्कर मौफीद अहमद निवासी वार्ड नंबर 7 राजोरी, तारिक अहमद निवासी वार्ड नंबर 8 राजोरी और सुखविंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 राजोरी के कब्जे से पुलिस ने 72 नशीले कैप्सूल और चरस से भरी छह थैलियां बरामद की हैं। तीनों कुख्यात तस्करों को एडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनसे कड़ी पूछताछ कर उनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनद रहे कि पकड़े गए तीनों तस्कर पहले भी कई बार नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस को इन तीनों की पिछले काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed