फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   धन दोगुना करने वाली कंपनी के दफ्तर में पुलिस का छापा

धन दोगुना करने वाली कंपनी के दफ्तर में पुलिस का छापा

विज्ञापन
धन दोगुना करने वाली कंपनी के दफ्तर में पुलिस का छापा
राजोरी। लोगों को धन दोगुना करने का लालच देकर उनसे रुपये ऐंठने वाली एक फर्जी कंपनी से जुड़े 10 लोगों को राजोरी पुलिस ने कंपनी के दफ्तर में छापा मार कर सोमवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कंपनी कार्यालय से साढ़े पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस इस धंधे से जुड़े कुछ अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी जुगल मनहास के अनुसार लगभग दो सप्ताह पहले राजोरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने शहर के ऐती इलाके में हैब्लास ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से एक कार्यालय खोला है। वे कुछ दिनों में ही लोगों का पैसा दोगुना करने का लालच देते हैं। सूचना का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने इस कार्यालय में काम करने वाले लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश जारी कर दिए। पिछले दिनों कई लोगों और सुरक्षा एजेंसियों से प्रतिक्रिया मिलने के बाद सोमवार को कार्यालय के औचक निरीक्षण में पाया गया कि कार्यालय बिना अनुमति के चल रहा है। इतना ही नहीं नकद लेन-देन का काम भी भारतीय रिजर्व बैंक से अपेक्षित अनुमति के बिना ही किया जा रहा है। कार्यालय में मौजूद कंपनी के कर्मचारी कंपनी के दावे का समर्थन करने वाले किसी भी वैध दस्तावेज को मुहैया करवाने में सफल नहीं हुए। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के कार्यालय से साढ़े पांच लाख की नकदी जब्त कर ली व 10 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए 10 लोगों में से कोटरंका निवासी सज्जाद अहमद और बहरोट थन्नामंडी निवासी इसरार बुखारी कंपनी की मार्केटिंग का काम देखते हैं। अन्य 8 लोग मोहम्मद सफीर, मोहम्मद यूसुफ, सिकंदर हुसैन, ताहिर नसीम, मोहम्मद इश्तियाक, इमरान मनहास, मोहम्मद जबीर और तारिक अहमद कंपनी में कई तरह के काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे लेने के बाद रसीद भी नहीं देते थे
एसएसपी के अनुसार कंपनी के कुछ अन्य कर्मचारी पुलिस की रेड की भनक लगते मौके से फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि कंपनी की तरफ से लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर भारी रकम वसूल की गई है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया है कि कंपनी ने उनके रुपये लेने की कोई रसीद भी नहीं दी है। पुलिस के अनुसार ऐसी कंपनियों के पिछले रिकॉर्ड से राजोरी और पुंछ जिलों में निर्दोष लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed