{"_id":"5b95797a867a5501350adf2a","slug":"131536522618-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों के बीच हुई मारपीट से दो लोग गभींर रूप से घायल जम्मूं रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों के बीच हुई मारपीट से दो लोग गभींर रूप से घायल जम्मूं रेफर
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपजिला अखनूर के गांव सिलयोट के पीरबाबा मजार के पास सिल्योट गांव के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अखनूर के चौकीचौहरा ब्लाक से भाजपा के मंडल प्रधान बाबा पुरुषोत्तम दास पुत्र बाबा दुर्गा दास, बीरबल पुत्र तेज निवासी सिल्योट के बीच कुछ समय से परिवारिक विवाद चल रहा है। रविवार को सुंदरबनी के साथ लगते पीर बाबा मजार के पास दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी तथा पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें पुरुषोत्तम दास तथा बीरबल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से से उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया है। दूसरी तरफ सिल्योट क्षेत्र का थाना अखनूर है और किसी भी गुट ने समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं कराया है।