फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   पत्नी से छेड़छाड़ पर पति ने की थी युवक की हत्या: एसएसपी

पत्नी से छेड़छाड़ पर पति ने की थी युवक की हत्या: एसएसपी

Thu, 29 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से छेड़छाड़ पर पति ने की थी युवक की हत्या: एसएसपी
राजोरी। कालाकोट सब डिवीजन के मोगला गांव में युवक की हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ बताया गया है। एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार हत्या के मुख्य आरोपी चैन सिंह ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि युवक सतवीर सिंह ने नशे की हालत में उसके घर में जाकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। पत्नी ने जब यह बात अपने पति चैन सिंह को बताई तो उसने गुस्से में आकर युवक की हत्या कर दी। युवक की हत्या के मुख्य आरोपी चैन सिंह ने पत्नी के साथ मिल कर युवक को मौत के घाट उतार कर शव को एक खंडहर में दफन कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सतवीर सिंह 25 नवंबर को अपने घर से कहीं गायब हो गया था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चैन सिंह व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर उनसे कड़ी पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का जुर्म कबूल किया था व उस स्थान के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी जहां शव को दफन किया गया था। पुलिस ने शव बरामद कर पति-पत्नी दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed