{"_id":"6240a4e53545584a2e250060","slug":"crime-rajouri-news-jmu2565898164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडी में दो संदिग्ध धमाके होने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडी में दो संदिग्ध धमाके होने का मामला
विज्ञापन
कंडी में धमाके होने सेना को मिली संदिग्ध वस्तु
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कंडी क्षेत्र में शनिवार रात दो जोरदार धमाके की जांच जारी है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लगी है। रविवार को धमाके वाले स्थान पर छानबीन के दौरान सेना को कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिससे आईईडी बनाने के लिए प्रयोग किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार सेना के बम डिस्पोजल स्क्वायड ने धमाके वाले स्थान पर छानबीन की तो कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिन्हें आईईडी बनाने के लिए प्रयोग किये जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धमाके आईईडी से ही किये गए हैं। रविवार को पुलिस ने कुछ लोगों से पूछा भी की और यह जानने का प्रयास किया कि जिस स्थान पर धमाके हुए वहां दिन में किस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि हुईं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस की टेक्निकल एक्सपर्ट टीमें भी छानबीन में जुटी हैं। जल्द ही धमाके के पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि शनिवार रात करीब 8:00 बजे कंडी में पुलिस स्टेशन के पास लिंक रोड पर दो धमाके हुए थे, जिसमें आसपास के मकानों के शीशे टूटे थे, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि धमाके दिन के समय हुए होते तो बहुत से लोगों की जान जा सकती थी। क्योंकि वहां दिन में अक्सर भीड़ रहती है।