फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   sister got her brother murdered by her lover in rajouri jammu and kashmir

राजोरी हत्याकांड: मोहब्बत में रोड़ा बना भाई तो प्रेमी संग मिल बहन ने खेला खूनी खेल, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी-जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी-जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या के बाद लोगों ने पुंछ-जम्मू हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। तो हत्या आरोपी राजन शर्मा अपने साथी के साथ प्रदर्शन के दौरान सबसे आगे था। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए पुलिस को बहकाने की भी साजिश रची, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
sister got her brother murdered by her lover in rajouri jammu and kashmir
युवक की हत्या के बारे में जानकारी देती राजोरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के चकली गांव में 25 वर्षीय युवक की हत्या कराने में उसकी सगी बहन की संलिप्तता उजागर हुई है। पुलिस ने इस मामले में दावा किया है कि युवक की हत्या उसकी बहन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई है। पुलिस ने मृतक की बहन व उसके प्रेमी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी शीमा नबी कस्बा ने सोमवार रात करीब 9.00 बजे प्रेसवार्ता में बताया कि 11 अगस्त को चकली गांव में 25 वर्षीय युवक अंकित बख्शी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर विनोद शर्मा की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार विशेष टीम ने कई पहलुओं से जांच की और लोगों से पूछताछ करने के अलावा कुछ टेक्निकल सबूत जुटाए तो पाया कि मृतक की बहन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई है। पुलिस टीम ने मृतक की बहन प्रिया बख्शी उसके प्रेमी राजन शर्मा निवासी चिंगस और एक अन्य युवक जोकि नाबालिग हो सकता है, तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रिया बख्शी ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग राजन शर्मा से एक साल से चल रहा था। उसका भाई उनके इसके खिलाफ था, और उन दोनों को मिलने से रोकता था। प्रिया बख्शी ने प्रेमी और उसके एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर अपने भाई को खत्म करने की साजिश रची और 10-11 अगस्त की रात को प्रेमी को धारदार हथियार के साथ घर बुलाया।
 

जब अंकित गहरी नींद में सो रहा था तो उसकी बहन ने प्रेमी और उसके साथी को....

sister got her brother murdered by her lover in rajouri jammu and kashmir
हत्याकांड के बाद प्रदर्शन करते लोग(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रात 12.00 बजे तक प्रेमी और उसका एक साथी घर के पास बैठे इंतजार करते रहे। जब अंकित गहरी नींद में सो रहा था तो उसकी बहन ने प्रेमी और उसके साथी को घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुसाया और अपने भाई का गला रेत कर उसकी हत्या करा दी। पुलिस पूछताछ में प्रिया ने बताया कि उसने ही अंदर से दरवाजा खोलकर प्रेमी को अंदर घुसाया, ताकि उसका भाई उसके रास्ते से हट जाए और वह अपने प्रेमी से विवाह कर सके।

प्रिया छुप-छुपकर फोन पर करती थी घंटों बातें
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रिया के पास प्रेमी का दिया हुआ मोबाइल था। इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। वह छुपकर मोबाइल से प्रेमी से बातें किया करती थी। लोगों व परिवार के अन्य सदस्यों को सिर्फ यह पता था कि प्रिया को जब भी किसी से बात करनी होती है तो वो पिता का फोन का प्रयोग करती है, लेकिन उसके अपने फोन के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने प्रिया से वह फोन भी बरामद कर लिया।

खांडली स्थित भाजपा नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी भी जल्द सुलझा ली जाएगी: एसएसपी
एसएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले राजोेरी के खांडली स्थित भाजपा नेता के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उस गुत्थी को भी सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed