{"_id":"603d2cd98ebc3ee61b3348db","slug":"crime-rajouri-news-jmu2303284146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य जवान के साथ उत्पीड़न का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य जवान के साथ उत्पीड़न का वीडियो वायरल
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के प्लांगड़ गांव में एक सैनिक के साथ निर्माण कार्य को लेकर झगड़े के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक वायरल वीडियो में सेवारत सैनिक ने कुछ लोगों और पुलिस के हाथों उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मंजूर हुसैन (सेवारत सैन्य जवान) ने उस जमीन पर निर्माण शुरू किया। जिस पर पहले कोर्ट ने स्टे लगा रखा था। निर्माण की जानकारी जब दूसरे पक्ष के लोगों मोहम्मद फारूक (शिक्षक), मुजम्मल हुसैन (छात्र) और भूमि मालिक को लगी तो उन्होंने आपत्ति जताई और निर्माण बंद करने को कहा। दोनों पक्षों में पहले गाली गलौच और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें सैन्य जवान मंजूर घायल हो गया। इस बीच जवान ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें आरोप लगाया गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने और पुलिस ने उसे अनावश्यक रूप से परेशान किया है। उसकी पत्नी के नाम की जमीन को हड़पने की कोशिश की है।
मंजूर की शिकायत पर और उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धाराओं 147/ 336/ 452/ 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने फरीद अहमद एसएचओ थन्नामंडी और सज्जाद खान एसडीपीओ थन्नामंडी की अगुवाई में तेजी से कार्रवाई करते हुए मोहम्मद फारूक और मुजामल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने गांव प्लांगड़ के मोहम्मद लतीफ नामक व्यक्ति से जमीन खरीदी है। कुछ विवादों के कारण एक पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और उक्त भूमि पर स्टे ले लिया। पुलिस ने इसे लागू कर दिया।
जब जवान मंजूर हुसैन ने उक्त भूमि पर निर्माण शुरू किया, तो दूसरी पार्टी ने आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप बात मारपीट तक पहुंच गई । पुलिस ने मंजूर के साथ किसी प्रकार के भी उत्पीड़न से इनकार किया है।
-----
इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
-चंदन कोहली, एसएसपी, राजोरी