{"_id":"67e9a457d342069a77015f3d","slug":"crime-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104263-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: दो दुकानों से हजारों की नकदी और सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: दो दुकानों से हजारों की नकदी और सामान चुराया
विज्ञापन
राजोरी। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो दुकानों से हजारों रुपये की नकदी और सामान चुरा लिया।
जानकारी के अनुसार राजोरी के जवाहर नगर स्थित शिव मंदिर के सामने एक दुकान का शटर तोड़कर चोर भीतर घुसे। दुकान के मालिक केशव वर्मा ने बताया कि चोरों ने सिगरेट के डिब्बे, चॉकलेट, मैग्गी पैकेट, देसी घी के डिब्बे के अलावा खाने पीने का बहुत सामान चुरा लिया। चोरों ने दुकान के मंदिर के साथ-साथ गल्ले में रखे करीब 17 हजार रुपये की नकद राशि भी चुरा ली।
वहीं चोरी का दूसरा मामला राजोरी की आईटीआई रोड स्थित विकास पंडित ढाबे में सामने आया। यहां भी चोरों ने रात के अंधेरे में शटर तोड़कर भीतर से 15 हजार नकद और खाने पीने का सामान चुरा लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर दुकानों से फिंगर प्रिंट और अन्य सुबूत इकट्ठे कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित दुकानदारों और अन्य लोगों ने एसएसपी राजोरी से गुहार लगाते हुए कहा कि एक तो रात को पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और साथ में चोरोें को पकड़ने के लिए अभियान तेज़ किया जाए।