फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Corona vaccines being applied at 42 centers in Rajori district

राजोरी जिले के 42 केंद्रों पर लगाए जा रहे कोरोना के टीके

विज्ञापन
Corona vaccines being applied at 42 centers in Rajori district
कोरोना का टीका लगवाते लोग। संवाद
राजोरी। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। सीएमओ डॉ. शमा उन निसा ने बताया कि जिले में एक मार्च से बुजुर्गों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अब तक 57817 में से 3585 को टीका लगाया जा चुका है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला अस्पतालों समेत 42 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ये केंद्र सुंदरबनी, नौशेरा, कालाकोट, कोटरंका, मंजाकोट और दरहाल ब्लाकों में हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक और 45-59 वर्ष के बीच वाले अन्य रोग से पीड़ित व्यक्ति इन केंद्रों पर सुबह 10 से 3 बजे के बीच टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वह पैन कार्ड ले जा सकते हैं। जिले में अभी तक 16977 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। 4880 हेल्थ केयर वर्करों में से 4574 ने पहली खुराक ली है। 9049 फ्रंटलाइन वर्करों मे से 6964 को पहली डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

हज जाने वालों के लिए टीकाकरण अनिवार्य
हज जाने वालों को भी टीका लगाया जा रहा है। सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है। बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed