फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona sampling in rajori

राजोरी में डोर टू डोर सैंपलिंग शुरू, पहले दिन 100 रैपिड टेस्ट निगेटिव पाए गए

विज्ञापन
corona sampling in rajori
राजोरी। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार से डोर टू डोर सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। जिले के कंडी चिकित्सा ब्लॉक के तहत पड़ने वाले बुद्धल शहर में पहले दिन 135 आरटी-पीसीआर और 100 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। सभी रैपिड टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं। आरटी- पीसीआर टेस्ट को जांच के लिए राजोेरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

बीएमओ कंडी डॉ. इकबाल मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभिग की टीम ने शहर के आसपास सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना, सेनिटाइजर इस्तेमाल करना और हाथ धोने के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया। लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई। बीएमओ ने बताया कि कोरोना सावधानियों का उल्लेख ओपीडी कार्डों मे भी किया गया है। इसमें डॉक्टर के साथ टेलीफोन पर संपर्क के लिए नंबर भी दिया गया है।
विज्ञापन

मास्क न पहने वालों से 25 हजार जुर्माना वसूला
उधर कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। राजोरी पुलिस ने पिछले दो दिनों में मास्क न पहनने वाले दर्जनों लोगों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस के मुताबिक प्रशासन ने शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में मास्क पहनने के कड़े आदेश जारी किए हैं लेकिन जो लोग बिना मास्क पहने घूमते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जुर्माना वसूलने की यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तो लोग पूरी तरह से मास्क पहनना शुरू नहीं कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed