फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

वीकेंड लॉकडाउन : दुकानें बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
corona
राजोरी मे वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सड़क पर सन्नाटा - फोटो : RAJOURI
राजोरी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शनिवार को सप्ताहांत पाबंदी के पहले दिन इसका असर साफ देखने को मिला। शहर से लेकर कस्बे व गांवों में पूरी तरह से सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैदी से डटी नजर आई। पाबंदी में आवागमन करने वालों को रोककर कड़ाई से पूछताछ की। पास दिखाने और वाजिब वजह बताने पर ही लोगों को छोड़ा गया। सप्ताहांत पाबंदी ने पिछले साल कोरोना काल की यादें एक बार फिर से ताजा कर दी हैं। पुलिस के वाहन लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील करते रहे। सप्ताहांत पाबंदी के पहले दिन पूरा शहर सन्नाटे में डूबा रहा। लोग कोरोना से बचने के लिए घरों में ही कैद रहकर सरकार की गाइड लाइन का पालन किया। शहर के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में बंदी का असर देखा गया। सभी लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर रखे थे। लाल बाग बाजार में भी संपूर्ण बंदी दिखाई दी। जिले के बुद्धल, कंडी, दरहाल, थन्नामंडी आदि तहसीलों में सुबह से ही इन स्थानों पर सन्नाटा पसर रहा। कोई भी दुकानदार अगर अपना प्रतिष्ठान खोलने की कोशिश करता तो उसे पुलिस बंद करा दे रही थी।
विज्ञापन

सप्ताहांत पाबंदी के बीच तफरीह करने निकले लोगों को पुलिस ने रोका
पुंछ। नियंत्रण रेखा स्थित पुंछ में भी प्रशासन की तरफ से सप्ताहांत पाबंदी लगाई गई है। इसके चलते सुबह छह बजे से सोमवार छह बजे तक के लिए सभी प्रकार की दुकानों, यात्री एवं निजी वाहनों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए। शनिवार शाम को ग्रामीण क्षेत्र से कई लोग वाहनों में सवार होकर नगर की तरफ तफरीह के लिए निकल पड़े। इसका पता चलते ही एसएचओ एसडी सिंह पुलिस दल के साथ पुलस्त नदी के पुल पर पहुंच गए, और सड़क पर तारें बिछा कर वाहनों को रोक कर नगर में प्रवेश करने एवं नगर से बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान पुलिस द्वारा अस्पताल जाने आने वालों अथवा ड्यूटी से लौटने वाले स्वास्थ्य, बिजली, जल शक्ति विभागों कर्मचारियों के वाहनों को जांच के उपरांत आगे बढ़ने दिया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहने के बाद पुलिस के निर्देश पर नगर से बाहर बेवजह तफरीह करने जाने वाले एवं नगर में आने वाले घरों को लौटने लगे। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने लोगों को पाबंदी से खिलवाड़ कर ऐसे बेवजह बाहर न निकलने के निर्देश देते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed