फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में कोरोना की रफ्तार थामने के लिए लगा वीकेंड लॉकडाउन, गैर जरूरी आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। इसके चलते सरकार ने नई पाबंदियां लागू कर दी हैं। सरकार द्वारा जारी नई गाइड लाइंस के बाद उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले में साप्ताहिक कर्फ्यू सहित पहले से जारी प्रतिबंधों को बरकरार रखते हुए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेश अनुसार इस दौरान गैर जरूरी आवाजाही पर रोक रहेगी। ये फैसला राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करने के बाद शुक्रवार को लिया। जिसे जिले में शनिवार से लागू किया गया है। उपायुक्त की तरफ से कहा गया है कि जिले में लगाए गए प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेंगे। वीकेंड पर गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ-साथ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। अन्य प्रतिबंधों की बात करें, तो इंडोर या आउटडोर कार्यक्रम में 25 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। बैंकट हॉल में कोविड निगेटिव रिपोर्ट वाले 25 वैक्सीनेटिड लोग आ सकते हैं, जबकि खुले मैदान में कुल क्षमता का 25 फीसदी होंगी।
विज्ञापन

----------
नहीं दिखा लॉकडाउन का असर
कोविड-19 के मामलों पर अंकुश लगाने के मकसद से उपायुक्त द्वारा लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन का असर शनिवार को पहले दिन देखने को नहीं मिला। शनिवार को राजोरी शहर के अलावा आसपास के सभी बाजार खुले रहे और सड़कों पर और बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। इसमें कोरोना नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। हालांकि पुलिस ने वाहन के माध्यम से लोगों को दुकानें बंद करके भी लॉकडाउन का पालन करने की अपील तो की, लेकिन पुलिस का असर जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed