फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में कोरोना संक्रमित 38 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। शनिवार को जीएमसी राजोेरी के प्रिंसिपल, दो डॉक्टरों और बाबा गुलाम शाह बादशाह (बीजीएसबी) विश्वविद्यालय के छात्रों सहित 38 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ कर 310 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. गुलाम वाली शाह के अलावा दो अन्य डॉक्टर और बीजीएसबी विश्वविद्यालय के 4 विद्यार्थियों सहित जो 38 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने है। उनमें से राजोरी-मंजाकोट स्वास्थ्य ब्लॉक से 22, दारहाल से 4, सुंदरबनी से 7, नौशेरा और कालाकोट से 2-2 और कंडी से एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं डीसी के निर्देश पर जहां-जहां पॉजिटिव मामले सामने आए वहां पर उनके कांटेक्ट में अन्य लोगों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जिले भर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विशेषकर 15 से 17 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि बच्चों को तीसरी लहर के प्रकोप से बचाया जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को 15 से 17 आयु वर्ग के 575 बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई है, जोकि जिले में कुल संख्या 14018 पहुंच गई है। वहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई प्रवर्तन निदेशालय की विशेष टीमों ने शनिवार को जिले भर में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से 37750 रुपये जुर्माना वसूला जो कि अब तक कुल जुर्माना 80 लाख 4 हजार और 814 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed