{"_id":"61d350e10f15bb15af46e4b2","slug":"corona-rajouri-news-jmu251178288","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरबनी में फिर दी कोरोना सक्रंमण ने दस्तक एक छात्रा कोरोना सक्रमित पाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरबनी में फिर दी कोरोना सक्रंमण ने दस्तक एक छात्रा कोरोना सक्रमित पाई गई
विज्ञापन
सुंदरबनी। सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों के खुलते ही स्कूलों में आने वाले छात्रों की कोरोना जांच करने के दौरान गर्ल्स हायर सेकेेंडरी स्कूल की एक छात्रा संक्रमित पाई जाने के बाद एक बार फिर कोरोना की दहशत फैलना शुरू हो गई है। हालांकि उक्त छात्रा को जुकाम बुखार की शिकायत होने पर कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान केेविड-19 टेस्टिंग के दौरान उसमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उसे अन्य छात्राओं से अलग कर दिया गया। उसके साथ बाकी छात्राओं की भी टेस्टिंग करवाई गई। किसी भी छात्रा में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।
सुंदरबनी में 15 से 18 वर्ष के बच्चों में टीकाकरण शुरू
पहले दिन 1200 को लगाई गई वैक्सीन
सुंदरबनी। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ब्लॉक सुंदरबनी में विभिन्न स्कूलों में बनाए गए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत पहले दिन 1200 के करीब 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों का टीकाकरण हुआ। इस संबंध में बीएमओ डॉ. मंजूर हुसैन ने बताया कि पहले दिन निर्धारित लक्ष्य के तहत 1200 किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। विभाग की ओर से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी किशोरों को कोविड-19 की टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। संवाद