{"_id":"615e01bb8ebc3ea78043b2f8","slug":"corona-rajouri-news-jmu2452327158","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे एक किशोर सहित 5 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे एक किशोर सहित 5 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में बुधवार को एक किशोर सहित पांच नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में 16 वर्षीय एक किशोर सहित 5 लोगों को संक्रमित पाया गया है। नए मामलों में कालाकोट से 4 और कंडी से 1 व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। किसी भी संक्रमित में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
संक्रमित पाए गए सभी लोगों के संपर्क में अन्य लोगों की सैंपलिंग का सिलसिला भी शुरू कर दिया गया है। उधर उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर विभिन्न इलाकों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। स्वस्थ विभाग की विशेष टीमें लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए विशेष केंद्रों पर तैनात हैं। लोगों की वैक्सीनेशन जारी है। ताकि जल्द से जल्द 100 फीसदी लक्ष्य पूरा किया जा सके। बुधवार तक ये लक्ष्य 75 प्रतिशत तक प्राप्त कर लिया गया था।
सेना ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए, किया जागरूक
नौशेरा। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए सेना ने दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा जांच के लिए मोबाइल मेडिकल पेट्रोलिंग प्रदान करके कार्यक्र म शुरू किया। गांव में जरूरतमंदों को दवाओं का वितरण किया। मोबाइल मेडिकल पेट्रोल में स्थानीय आबादी के ग्रामीणों के साथ बातचीत भी शामिल रही। उन्हें कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए सावधानियों से अवगत कराया, बल्कि इसके खतरों के बारे में जागरूकता किया। कलाल बटालियन की टीम ने व्यक्तिगत रूप से लोगों की जांच की, दवा का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
मेंढर में मास्क पहनना जरूरी, होगी कार्रवाई
मेंढर। उपजिले में कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। इसी के चलते बुधवार को प्रशासन की तरफ से मेंढर के बाजारों में अभियान चलाया। मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाया और चेतावनी दी। नायब तहसीलदार मुकेश सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजारों में लोगों को कोरोना से बचने का आग्रह किया और मास्क पहनने, हाथों को बार-बार धोने और दूरी बनाए रखने के लिए कहा और कई लोगों को जुर्माना भी किया। संवाद