फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी मे कोरोना से बुजुर्ग की मौत।

विज्ञापन
corona
राजोेरी के एक स्कूल में छात्रा की कोराना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी।
राजोरी। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से राजोरी में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 237 पहुंच गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए जिले के बधून गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में एक हफ्ते के दौरान 22 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि के दौरान 18 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। दैनिक कोविड-19 मीडिया बुलेटिन के अनुसार जिले ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 69 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए 11147 मामलों में से 10889 ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 अभी भी सक्रिय हैं जबकि दूसरी लहर के दौरान 182 मौतों सहित जिले में कोरोना वायरस से 237 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे तीसरी लहर के खिलाफ प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) को सख्ती से बनाए रखें। प्राप्त 1195 रिपोर्टों में से 2 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जिससे जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 21 हो गई।

21 सक्रिय मामलों में से आठ होम आइसोलेशन में हैं और 13 मरीज विभिन्न अस्पतालों, सीसीसी में भर्ती हैं। पहली और दूसरी लहर के दौरान, जिले में 5,38,716 परीक्षण किए गए, जिनमें आरटी-पीसीआर (1,36,894) और आरएटी (4,01,822) शामिल हैं, जिनमें से 11147 मामले पॉजिटिव पाए गए, जिसमें दूसरी लहर के दौरान 7274 शामिल है। जिले में प्रवर्तन टीमों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को लागू करने के अपने अभियान में कोविड -19 एसओपी के उल्लंघनकर्ताओं से 24000 रुपये के जुर्माने वसूल किया, जो कि 1 अप्रैल से लेकर अब तक 49,50,147 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed