{"_id":"610448f38ebc3e66ef77cd09","slug":"corona-rajouri-news-jmu240566364","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी मे फिर बढ़ने लगे कोरोना पॉजिटिव मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी मे फिर बढ़ने लगे कोरोना पॉजिटिव मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कुछ दिनों के अंतराल के बाद राजोरी में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या दो अंकों में दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में प्राप्त 3600 रिपोर्टों में से 22 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जिले में शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव दर 0.68 प्रतिशत पाई गई है। जबकि, कोरोना को मात देकर ठीक होने की दर 97.5 प्रतिशत है। वहीं, जिले में कुल संक्रमण दर 2.37 प्रतिशत है। इसके अलावा जिले में कोविड-19 महामारी के चलते अब तक 225 मौतें हुई हैं। कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करने वालों से जिले भर में अब तक लगभग 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बावजूद लोग ज्यादातर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने से बचते हैं।
वर्तमान में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पॉजिटिव पाए गए 7046 व्यक्तियों में से 48 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 23 घरों में हैं, 13 पंचायत कोविड केयर सेंटर में और 12 अस्पताल आइसोलेट हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में 45 से अधिक आयु के लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। जबकि, 18-45 वर्ष आयु का टीकाकरण वर्तमान में 43 प्रतिशत है। उधर, स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण भी सौ प्रतिशत हो चुका है, और 98 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स में भी वैक्सीनेशन हुआ है।
विज्ञापन
उपायुक्त राजेश कुमार शवन की देखरेख में जिला प्रशासन लगातार महामारी से लड़ रहा है। पूरे जिले में कोरोना सैंपलिंग और उसके बाद आइसोलेशन और सामूहिक टीकाकरण अभियान जारी है। उपायुक्त ने जिले के लोगों से टीकाकरण के लिए जाने और महामारी के खिलाफ अपनी सुरक्षा के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की है।