फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Corona

डीडीसी ने किया राजोरी टाउन का दौरा;

विज्ञापन
Corona
राजोरी। विकास कार्यों की भौतिक प्रगति का निरीक्षण करने के लिए जिला विकास आयुक्त राजेश के शवन ने वीरवार को राजोरी कस्बे का व्यापक दौरा किया। उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ महमूद, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मकबूल हुसैन और तहसीलदार मोहम्मद रफीक के अलावा अध्यक्ष एमसी राजोरी मोहम्मद आरिफ भी थे। जिन परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया, उनमें जीएमसी और एएच में 750 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्लांट, सर्कुलर रोड, बेला रोड और अब्दुल्ला ब्रिज को डबल लेन करना शामिल है।
विज्ञापन

जीएमसी और एएच में स्थापित किए जा रहे 750 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन कांसेंट्रेटर प्लांट की प्रगति का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को डबल शिफ्ट में काम करने के लिए कहा, ताकि परियोजना कम से कम समय में पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए जीएमसी और एएच में चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए परियोजना को पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर बताया गया कि रोड की रिटेनिंग वॉल और कार्बोनेशन का काम प्रगति पर है। डीडीसी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को सड़क पर काम में तेजी लाने को कहा, ताकि इसे कम से कम समय में पूरा किया जा सके। नए पुल को तारिक पुल से जोड़ने वाले शहर के भीतर सर्कुलर रोड एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक लिंक है, जिससे कुल दूरी लगभग चार से पांच किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले गुज्जर मंडी चौक को दरकिनार करते हुए वैकल्पिक अब्दुल्ला पुल को राजोरी-थन्नामंडी रोड से जोड़ने वाले बेला रोड की प्रगति के संबंध में कार्यकारी एजेंसी ने अवगत कराया कि सड़क के संरेखण में आने वाले कुछ ढांचे को हटाने की जरूरत है। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी को ढांचों को तत्काल गिराने और इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है। 120 मीटर अब्दुल्ला पुल के डबल लेन का निरीक्षण करते हुए बताया गया कि 4.78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस परियोजना को मंजूरी दे दी गयी है। उपायुक्त को बताया गया कि पुल का लगभग पचास प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बाकी कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed