{"_id":"60ad3c308ebc3e375a113ce6","slug":"corona-rajouri-news-jmu235988458","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 वर्षीय युवक सहित कोरोना संक्रमित 4 और की मौत से आंकड़ा पहुंचा 162","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 वर्षीय युवक सहित कोरोना संक्रमित 4 और की मौत से आंकड़ा पहुंचा 162
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 40 वर्षीय व्यक्ति सहित कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंच गया है। जबकि 99 नए मामले सामने आने से एक्टिव मामले 2852 हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार राजोरी शहर का वार्ड-9 निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को एक दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोरी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दरहाल निवासी एक बुजुर्ग को और पुंछ के सुरनकोट निवासी को भी कोरोना पॉजिटिव आने पर जीएमसी में भर्ती किया गया था। जहां दोनों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। उधर पीडी के हुब्बी निवासी कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग को घर में ही आइसोलेशन पर रखा गया, मंगलवार को उनकी कोरोना से मौत हो गई।
उपायुक्त के आदेश अनुसार सभी का अंतिम संस्कार एसओपी का पालन करके कर दिया गया। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित 99 नए मामले सामने आए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जो 99 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें से 2 लोग यात्रा हिस्ट्री वाले हैं, जबकि कालाकोट से 10, दरहाल से 29, सुंदरबनी से 16, राजोरी से 23, कंडी से 12 और नौशेरा से 9 लोगों को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
------
कुछ क्षेत्रों को किया माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने मंगलवार को जिले के कुछ और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर पाबंदियां लगा दीं। उपायुक्त के आदेश अनुसार कोटरंका के बुद्धल बहरोट और कंथोल, दरहाल के टोपा और थन्नामंडी के वार्ड-7 दौदासन बाला को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उक्त क्षेत्रों में पाबंदियां लगाते हुए किसी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाते हुए केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रखने के लिए किए गए हैं।