{"_id":"609191938ebc3ecd8b232588","slug":"corona-rajouri-news-jmu2346984119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में 3 डॉक्टरों सहित कोरोना पॉजिटिव 205 नए मामले आए सामने3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में 3 डॉक्टरों सहित कोरोना पॉजिटिव 205 नए मामले आए सामने3 की मौत
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी में कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 76 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार की देर रात को दो और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत और एक की मंगलवार को मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 76 पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी एक महिला काफी दिन से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जीएमसी राजोेरी में उपचाराधीन थी। सोमवार की रात को करीब 9 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। राजोेरी के एक गांव का निवासी व्यक्ति जम्मू जीएमसी मे भर्ती था, सोमवार रात को उसने भी दम तोड़ दिया। नौशेरा निवासी एक महिला की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं तीनों शवों का अंतिम संस्कार मंगलवार को कोरोना एसओपी का पालन करने के साथ कर दिए गए। उदर राजोरी में कोरोना संक्रमण के मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए मंगलवार को 205 नए मामले सामने आए, जिनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजोेरी में तीन डॉक्टरों सहित कोरोना पॉजिटिव जो 205 नए मामले पाए गए हैं। उनमें से सबसे अधिक मामले जिले के सुंदरबनी स्वास्थ्य ब्लॉक से 65, कालाकोट से 47, राजोेरी से 44, दरहाल से 23, नौशेरा से 14 और कोटरंका से 12 को पॉजिटिव पाया गया है।
-----
जिले में 15 और क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
राजोेरी के इलाकों में जहां मंगलवार को अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं वहां डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने उन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करके कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। डीएम द्वारा जारी नोटिस अनुसार जवाहर नगर वार्ड-5, अड़गी वार्ड-2, 3 और 7, धनोर लोहरा, सरानु, नौशेरा के बजनोवा वार्ड-3 और 6, सुंदरबनी का गांव कांगड़ी, मोहड़ा पिली, मोहड़ा सलेरी, थन्नामंडी मा मिहड़ा डणा, कालाकोट वार्ड-1, मोहड़ा डंगा सेर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करके हर प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाते हुए कड़ी पाबंदियां जारी की गई है। वहीं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया कि सभी कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग को युद्ध स्तर पर किया जाए ताकि तत्काल ही पॉजिटिव लोगों को पहचान कर उन्हें अलग किया जा सके।