फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी में कोरोना का कहर जारी25 और 40 वर्षीय दो युवको सहित कोरोना संक्रमित 4 और की मौत से आंकड़ा पहुंचा 73

विज्ञापन
corona
राजोरी। जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 25 और 40 वर्षीय 2 युवकोें सहित कोरोना संक्रमित से चार लोगों की मौत होने से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 73 पहुंच गया है, जबकि 111 नए मामले सामने आने से एक्टिव मामले 1244 हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालाकोट निवासी कोरोना संक्रमित एक 25 वर्षीय युवक को घर में ही आइसोलेशन पर रखा गया, जबकि सोमवार दोपहर को उनकी कोरोना से मौत हो गई। जिले सियोट निवासी 40 वर्षीय युवक को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी राजोेरी में भर्ती किया गया था। जहां दौरान उन्होंने सोमवार को दम तोड़ दिया। राजोरी के थन्नामंडी निवासी एक 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव एक औरत को जीएमसी राजोरी में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने भी सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं थन्नामंडी के बहरोट निवासी एक 65 वर्षीय महिला की कोरोना से रविवार देर शाम को जम्मू मे मौत हुई है। इन चार मौतोें को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 73 पहुंच चुका है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार सभी का अंतिम संस्कार कोरोना एसओपी का पालन करके कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित 111 नए मामले सामने आए हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ठाकुर शेर सिंह के अनुसार जो 111 ने पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें से 2 लोग यात्रा हिस्ट्री वाले हैं, जबकि कालाकोट स्वास्थ्य केंद्र से 38, दरहाल ब्लॉक से 23, सुंदरबनी ब्लॉक से 21, राजोरी से 18, कंडी से 7 और नौशेरा ब्लॉक से 4 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
8 और क्षेत्रों को किया माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शवन ने सोमवार को जिले के 8 और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर कड़ी पाबंदियां लगा दीं। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार कालाकोट के वार्ड नंबर 3, नौशेरा की दूरदर्शन कॉलोनी और और कोटरंका के वार्ड नंबर-1 से लेकर 6 तक को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उक्त सभी क्षेत्रों में कड़ी पाबंदियां लगाते हुए किसी प्रकार की भी गतिविधि पर रोक लगाते हुए केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने के लिए किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed