{"_id":"608ef59b8ebc3eb92134ddde","slug":"corona-rajouri-news-jmu2345895189","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू टाइप पीएचसी मे तैनात नर्स के साथ की मार पीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू टाइप पीएचसी मे तैनात नर्स के साथ की मार पीट
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कालाकोट चिकित्सा ब्लॉक के सरानू गांव स्थित न्यू टाइप पीएचसी में रविवार को उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के साथ मारपीट की। इस दौरान कोविड-19 की शीशियां भी तोड़ीं।
जानकारी के अनुसार उक्त निवासी कुछ लोग पीएचसी पहुंचकर नर्स से एक कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग करने लगे। नर्स ने जब उन्हें सिलिंडर घर पर देने से मना कर दिया तो उन्होंने नर्स के साथ गाली गलौज शुरू कर दी, आरोप है कि उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इतना ही लोगों ने नर्स के साथ मारपीट करने के बाद अस्पताल के फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में बीएमओ कालाकोट डॉक्टर अशफ़ाक़ कोहली ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के बावजूद स्टाफ को उक्त पीएचसी में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भेजा गया था, लेकिन वहां कुछ लोगों ने पीएचसी में पहुंचकर नर्स के साथ मारपीट की और कोरोना वैक्सीन की शीशियां भी तोड़ीं। बीएमओ ने बताया कि उन्होंने राजोरी पुलिस थाने में उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिन्होंने नर्स के साथ मारपीट की और नुकसान पहुंचाया।
----
डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
राजोरी डॉक्टर एसोसिएशन नामक संस्था ने काम छोड़ हड़ताल करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल ही नर्स के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार से डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जावेद इकबाल चौधरी ने बताया कि ड्यूटी पर अपना काम कर रही नर्स के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट कभी भी सहन नहीं की जाएगी और यदि पुलिस कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार नहीं करती तो डॉक्टर आज यानि कि सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।