फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान जीएमसी राजोरी और एसडीएच सुंदरबनी मे आज लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
corona
राजोरी। प्रशासन ने उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख की देखरेख में शनिवार से शुरू होने वाले कोविड -19 टीकाकरण अभियान के पहले चरण के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा वर्कर आदि शामिल हैं। इनका टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमीम भट्टी ने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए कुल 4761 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा को पंजीकृत किया गया है। पूरे जिले में 42 कोविड -19 टीकाकरण पंजीकरण स्थल बनाएए गए हैं। इनमें एसोसिएटेड हॉस्पिटल एंड गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजोरी, नौशेरा और सुंदरबनी में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल मंजाकोट में सीएचसी शामिल हैं। कोविड-19 वैक्सीन की खुराक की खेप वीरवार रात को ही राजोरी में पहुंच गई। शुक्रवार को इसे केंद्र में भेज दिया गया। शनिवार को टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त डीसी (एडीसी) शेर सिंह द्वारा जीएमसी में डॉ. कुलदीप सिंह, प्रिंसिपल जीएमसी, सीएमओ और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया जाएगा। कोविड -19 टीकाकरण कार्यक्रम के पहले दिन वैक्सीन केवल दो केंद्रों पर जिनमें जीएमसी राजोरी और एसडीएच सुंदरबनी में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 100 टीके लगाए जाएंगे। अन्य लाभार्थियों के लिए टीकाकरण, अन्य केंद्रों में पंजीकृत जीएमसी राजोरी और सुंदरबनी में टीकाकरण प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। डॉ. शमीम भट्टी ने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र में एक प्रतीक्षालय, टीकाकरण हॉल, अवलोकन कक्ष और टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव होगा। किसी भी पोस्ट-कोविड -19 टीकाकरण आपातकाल से निपटने के लिए प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों पर एंबुलेंस प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed