फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

राजोरी पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

विज्ञापन
corona
फोटो
विज्ञापन

राजोरी पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कोविड महामारी से जूझ रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए कोविड वैक्सीन का इंतजार वीरवार को खत्म हो गया। वैक्सीन की पहली खेप वीरवार को राजोरी में पहुंच गई।
सीएमओ डॉ. शमीम उन निसा ने रात करीब 7.00 बजे वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय में प्राप्त किया और पहले से बनाए गए स्टोरेज में उसे रखा गया। सीएमओ के अनुसार पहले दिन 16 जनवरी को चिह्नित किए गए राजोरी के जीएमसी और उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में 100-100 चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रस्तावित वैक्सीन अभियान से पहले दिन के लाभार्थी चिकित्सा कर्मियों को ईविन एप के माध्यम से वैक्सीन का समय, स्थान और दिन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए चिकित्सा कर्मियों को बताया गया है। पहले दिन की वैक्सीन प्रक्रिया में स्वीपर, पैरा मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर आदि शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पहले चरण में राजोरी के जीएमसी और सुंदरबनी के 927 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की योजना है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed