फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   corona

जेएंडके बैंक शाखा और सीएमओ कार्यालय सील

विज्ञापन
corona
राजोरी। सीएमओ कार्यालय और ओल्ड बस स्टैंड स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को दोनों संस्थानों को सील कर दिया गया है। एडीसी ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि ओल्ड बस स्टैंड पर जेएंडकेक बैंक में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अगले आदेश तक बैंक को सील कर दिया गया है। उधर जवाहर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय में भी एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय और बैंक के अन्य कर्मचारियों के टेस्टिंग करने और उनकी रिपोर्ट आने तक दोनों को सील रखा जाएगा। एडीसी ने कार्यालय और बैंक में आने जाने वाले लोगों से कहा कि जो भी पिछले कुछ दिनों में इन दोनों कार्यालयों पर गए हैं। उनको अपने कोरोना टेस्टिंग करा लेनी चाहिए। वहीं शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित मामले सामने आने से राजोरी की अति व्यस्त गुज्जर मंडी, मलिक मार्केट, सैलानी क्षेत्र को पूरा दिन बंद रखा गया। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद उक्त स्थानों पर सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखा और यात्री वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजोरी में कोरोना संक्रमित 75 नए मामले सामने आए हैं। एडीसी के अनुसार 75 नए मामलों से यात्री 1 है। अन्य 74 में से राजोरी से 22, कालाकोट से 18, सुंदरबनी से 12, मंजाकोट से 6, कंडी से 6, दरहाल से 4, नौशेरा से 4 और थन्नामंडी से 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed