{"_id":"5f62645b8ebc3e9d9b47cd45","slug":"corona-rajouri-news-jmu2188345113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के निर्देशों के उल्लंघन से कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के निर्देशों के उल्लंघन से कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि
विज्ञापन
राजोरी। जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामले जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। एक सप्ताह के दौरान 708 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले पहले से ही संक्त्रस्मित लोगों के संपर्क में से आए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या एक सप्ताह में 9 से 18 हो गई है।
अगस्त में लॉकडाउन में ढील के बाद जिले को कोविड-19 संक्रमित मामलों में वृद्धि देखी गई है। जानकारों के अनुसार पॉजिटिव मामलों में वृद्धि के पीछे मुख्य कारण दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री, रेड जोन इलाकों में लोगों का आना जाना और लोगों द्वारा दिशा-निर्देश एवं एसओपी की अनदेखी करना है। कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है। अधिकांश लोगों से बार-बार अपील किए जाने के बावजूद, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग न तो मास्क पहनते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते है। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि प्रशासन ने और अधिक कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। जिले में कई क्षेत्रों को रेड जोन घोषित करने के साथ-साथ लोगों की रोकथाम के लिए कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं। जहां से कोरोना से मृत्यु या अधिक पॉजिटिव मामलों की सूचना मिलती है, वहां कड़ी पाबंदियों के बावजूद लोग एसओपी का पालन नहीं करते हैं। इसी से परेशानी होती है।
उन्होंने बताया कि जब तक इन क्षेत्रों से 100 प्रतिशत लोगों के कोरोना टेस्ट नहीं हो जाते और उनके परिणाम प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक कोई छूट नहीं दी जाएगी। वहीं मंगलवार तक कोरोनो बीमारी से संक्रमित 1804 लोगों में से 856 ठीक हो गए हैं, जबकि 948 अभी भी एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 843 होम क्वारंटीन हैं, जबकि 105 कोविड केयर सेंटर या अस्पतालों में हैं। सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचने की भी अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में देरी, आरएटी टेस्टिंग किट की कमी, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की कमी के आरोपों को स्पष्ट रूप से नकार दिया है।