{"_id":"5f6103948ebc3efb9e6efa24","slug":"corona-rajouri-news-jmu218752995","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 18
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में मंगलवार को कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा उस समय 18 पहुंच गया जब दो दिन पहले जम्मू के जीएमसी में मृत एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। राजोरी निवासी एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा होेने पर जम्मू के जीएमसी ले जाया गया। जहां एक बच्ची को जन्म दिया और उसी दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पीड़ित पाई गई। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18 पहुंची गई है। वहीं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नजीर शेख ने कुछ वार्डों और अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेड जोन घोषित कर दिया है। डीएम के अनुसार नगर परिषद के वार्ड न. 3, 8 और 9, थन्नामंडी नगर पालिका के वार्ड न. 6 और 7, दरहाल ब्लॉक के पंचायत थन्नामंग ए, बी, सी, पंचायत चौकियां ए, बी, सी, पंचायत बड़ी दरहाल ए और बी, तहसील कालाकोट का गांव ब्रेवि, तहसील सुंदरबनी की पंचायत बजवाल का गांव मोहरा सुधरा, थन्नामंडी की पंचायत मान्यल का वार्ड न. 5 कोरल स्टोन घोषित करके कड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं।
डीएम ने बताया कि उक्त सभी रेड जोन क्षेत्रों में लोगों को ट्रेस करके उनकी सैंपलिंग होगी। उनकी रिपोर्ट आने तक सभी वार्ड रेड जोन रहेंगे और वहां पर किसी तरह की भी कोई गतिविधि नहीं होगी। आवश्यक वस्तु को छोड़ अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी और वाहनों की आवाजाही पर कड़ी रोक लगी रहेगी।
विज्ञापन
-----
राजोरी में मंगलवार को 136 नए मामले
उधर जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 136 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नए मामलों में 7 यात्री हैं, जबकि अन्य 129 में राजोरी से 38, मंजाकोट से 22, दरहाल से 19, कंडी से 16, सुंदरबनी से 13, कालाकोट से 9, नौशेरा से 8 और थन्नामंडी से 4 पॉजिटिव मामले हैं।