फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   construction work

बुद्धल गब्बर के लोगों की दस साल की मांग पूरी होती दिख रही है।

विज्ञापन
construction work
सरपंच के प्रयासों से लोहे के पुल का निर्माण कार्य शुरू
राजोरी। बुद्धल तहसील हेडक्वार्टर से बुद्धल के गब्बर बथान आदि कई अन्य गांवों को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पर पुल का निर्माण शुरू होने से हजारों लोगों की मांग पूरी हुई है। बुद्धल से बथान तक 8 किमी सड़क का काम 2008 में पीएमजीएसवाई विभाग के तहत शुरू किया गया था। इस सड़क से करीब दस गांवों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी। दुर्भाग्य से दस साल से गब्बर बथान को जोड़ने वाला पुल नहीं बन पाया था।
विज्ञापन

जब भी बारिश होती तो सड़क संपर्क कटने से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता शाबिर कमलाक ने बताया कि बारिश होती तो सड़क का कनेक्शन कट जाता था। वे लोग पुल को लेकर बहुत चिंतित थे। इस पुल के निर्माण के लिए विरोध भी किया गया था। कुछ मीडिया प्रतिनिधियों ने भी इस पुल का कवरेज जिला प्रशासन तक पहुंचाया, लेकिन पुल का काम शुरू नहीं होने से लोगों की उम्मीदें धराशायी होती दिख रही थी, लेकिन उसी समय गब्बर पंचायत के सरपंच नसरीन अख्तर इस पुल की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यालय पहुंची तो एक उम्मीद की किरण जगी।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई विभाग के एक्सईएन ने गब्बर बथान के लोगों की मांग को जोरों पर रखा और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में पुल का काम शुरू कर दिया जाएगा। वही एक्सईएन आश्वासन के बाद अब पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सरपंच ने पीएमजीएसवाई विभाग को पुल के पूरा होने की तस्वीर देकर सरपंच नसरीन अख्तर ने बताया कि लोहे के इस पुल का कुछ सामान एक या दो दिन मे जम्मू से पहुंच जाएगा और जल्द ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed