{"_id":"f0467c9ca7b85b6df03ed420b40fd9a6","slug":"congerss-target-state-goverenment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 16 Jun 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
दरहाल तहसील में कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कोआर्डिनेशन कमेटी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर दी है। कमेटी का गठन कर कमेटी के सदस्यों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष लाने के लिए विचार किया गया किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल मलिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भारी संख्या में विभिन्न गांवों के सरपंच व पंचों के अलावा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मलिक ने राज्य की मौजूदा गठबंधन सरकार पर निशाना साधा और इसे जन विरोधी करार दिया।
विज्ञापन
राजोरी दरहाल सड़क की खस्ता हालत के साथ-साथ तहसील भर में डाक्टरों की कमी व दवाओं के टोटे के लिए गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अच्छे दिनों के वायदे को केवल धोखा करार देते हुए कहा कि लोगों को अभी तक बिजली-पानी व सरकारी राशन जैसी बुनियादी सुविधाएं ही नहीं मिल पाई हैं तो जनता के अच्छे दिन कब आएंगे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता करामत मलिक, पूर्व जेडईओ अमीन मलिक, उमर मिर्जा, यूनुस मलिक , मोहम्मद शकू र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन