{"_id":"6e4219ccefb6140cdce966774372d7f9","slug":"commotion-on-the-road-to-burn-tires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर टायर जला कर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर टायर जला कर किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 19 Nov 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर (16 ) को मंगलवार को पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट ले जाते समय बच्ची के परिवार वालों ने सड़क जाम कर रास्ता रोका और आरोपी को पीटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बीच सड़क टायर जला कर परिवार वालों ने हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एसएचओ राजोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी किशोर को पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट ले जा रही थी।
विज्ञापन
पहले से ही पीड़ित बच्ची के परिवार वाले सलानी पुल जाम कर बैठे थे। जैसे ही पुलिस की जिप्सी सलानी पुल पहुंची, परिवार वालों ने रास्ता रोक कर आरोपी को जिप्सी से बाहर निकालने का प्रयास किया। सड़क के बीच टायर जला कर परिवार वालों ने पुलिस के चंगुल से आरोपी को छीन कर पीटने का प्रयास किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसी तरह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल ने मौके पर परिवार वालों को शांत करवाया। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर बाद बाद एक 16 वर्षीय किशोर ने कबाड़ देने के बहाने घर में बुला कर एक 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था।