{"_id":"0655b81b152d6413d40417be2244507a","slug":"college-students-perform-for-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज भवन के लिए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज भवन के लिए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/राजोरी
Updated Mon, 30 Mar 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
बुद्धल तहसील में सरकारी डिग्री कालेज के भवन के निर्माण कार्य के अधर में लटके रहने से विद्यार्थियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
गुस्साए विद्यार्थियों ने राज्य सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द निर्माण को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी छात्र नेता शाहनवाज, जावेद इकबाल, वकार लोन, जोगिंद्र सिंह आदि ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले बुद्धल में डिग्री कालेज खोला गया था।
तभी से कालेज की कक्षाएं हायर सेकेंडरी स्कूल में ही लगती हैं। तीन वर्ष पहले ही कालेज भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन