{"_id":"c34ac7e8c1d43dd613380ba283ec4529","slug":"celebration-of-pandit-deendayal-upadhyay-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
महान चिंतक एवं जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को राजेारी में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा शहर के डाकबंगले में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी विबोध गुप्ता, पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन कुलदीप राज गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजयुमो राज्य उपाध्यक्ष रंजीत तारा सहित भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
वीसी कुलदीप ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युवानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा प्रदान की।
विज्ञापन
दीनदयाल बेहद ही सरल, सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। वहीं इस अवसर पर एमएलसी गुप्ता ने कहा कि पंडित जी के बताए मार्ग पर युवाओं को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति के अलावा साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी।
उनके हिंदी और अंग्रेजी के लेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते थे। तीन वर्ष की आयु में ही पंडित दीनदयाल पिता के प्यार से वंचित हो गए थे।
पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपना साहस नहीं खोया और जीवन में मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। वहीं इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश ने पंडित दीनदयाल को विलक्षण बुद्घि, सरल व्यक्तित्व, भारतीय राजनीति का क्षितिज बताया।